Cotton Price: कपास की नई कीमतें आज जारी, घर बैठे चेक करें ताजा भाव!

Cotton Price: आपको बता दें, की कारोबारियों का कहना है कि इस साल उत्तर भारत के कपास उत्पादक राज्यों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में पिंक बॉलवर्म से फसल को भारी नुकसान हुआ हैं।

Cotton Price: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की इससे उत्पादन कम हुआ हैं। इसके बावजूद, कपास की मांग दो साल के निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं। वर्तमान में उत्तर भारत की ज्यादातर कृषि उपज मंडियों में कपास की कीमत मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) से कम हैं।

Cotton Price

पंजाब में कपास का मूल्य 4700 से 6600 रुपए प्रति क्विंटल हैं। वहीं राजस्थान में औसत भाव प्रति क्विंटल 6200 रुपए हैं। महाराष्ट्र, जो कपास का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य हैं, की मंडियों में भाव एमएसपी से ऊपर चल रहा है।इस बार कपास उत्पादक देशों में, जैसे अमेरिका, ब्राजील, तुर्की और ग्रीस, फसल अच्छी है और उनकी गुणवत्ता बढ़ी हैं।

भारत से पहले आयात करने वाले अब दूसरे देशों की ओर जा रहे हैं। गुणवत्ता की वजह से घरेलू खरीदारों की मांग कम हो रही हैं। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र से कपास का इंतजार कर रहे हैं। वहाँ अभी कटाई नहीं हुई है और इस साल पिंक बॉलवर्म का प्रकोप हुआ हैं।

MSP हुआ इतना

2022 और 2023 के सीजन में, किसानों को कपास की कीमत 12,000 से 13,000 रुपए प्रति क्विंटल मिली। वर्तमान सीजन में, केंद्र सरकार ने लंबे रेशे वाले कपास का एमएसपी 7020 रुपए प्रति क्विंटल और मध्यम रेशे वाले का एमएमपी 6620 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना, जानें 30 तारीख तक कैसा रहेगा मौसम!

Leave a Comment