फरीदाबाद पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नई सुविधा शुरू की है। पुलिस उपायुक्त (वूमेन सेफ्टी) उषा के मार्गदर्शन में एक ऑनलाइन फीडबैक लिंक जारी किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से महिलाएं अब अपनी सुरक्षा संबंधी सुझाव या चिंताएं सीधे फरीदाबाद पुलिस तक पहुंचा सकती हैं।
फीडबैक लिंक कहां मिलेगा?
महिलाएं Faridabad police की आधिकारिक वेबसाइट faridabad.haryanapolice.gov.in इन पर जाकर या पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध वूमेन सेफ्टी फीडबैक फॉर्म के जरिए अपनी फीडबैक साझा कर सकती हैं। इसके लिए निम्नलिखित माध्यम उपलब्ध हैं:
एक्स (Twitter): @एफबीडीपुलिस
फेसबुक: फरीदाबाद पुलिस डिपार्टमेंट
इंस्टाग्राम: फरीदाबाद पुलिस
क्या जानकारी साझा करनी होगी?
संदेहास्पद या असुरक्षित स्थान
यदि महिलाओं को अपने यात्रा मार्ग, कार्यस्थल, या किसी अन्य स्थान पर असुरक्षित महसूस होता है, तो वे उस स्थान की सटीक जानकारी दर्ज करेंगी।
नाम और पहचान
महिलाओं की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अपना असली नाम देना अनिवार्य नहीं है। वे अपनी पहचान छुपाते हुए काल्पनिक नाम का उपयोग कर सकती हैं। हालांकि, स्थान और समय की जानकारी देना आवश्यक होगा ताकि Faridabad Police उचित कार्रवाई कर सके।
फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य
इस फीडबैक सिस्टम का मुख्य उद्देश्य असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करना है। फीडबैक के आधार पर पुलिस इन स्थानों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करेगी, गश्त बढ़ाएगी और महिला सुरक्षा के लिए अन्य ठोस कदम उठाएगी।
हरियाणा के मरीजों के लिए राहत, 14 जिलों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र