Delhi Weather: आपको बता दें, की मौसम शुष्क रहने से तापमान बढ़ता हैं। शनिवार सुबह सफदरजंग हवाई अड्डे पर मध्यम कोहरा छाया रहा।
Delhi Weather: आपकी जानकारी के लिए बता दे, की ऐसे में सुबह साढ़े छह बजे से नौ बजे तक न्यूनतम 300 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। जो साढ़े नौ बजे 500 मीटर हो गया।
पालम हवाई अड्डे पर सुबह सात साढ़े बजे से नौ बजे तक न्यूनतम 800 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। यह तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। बीते 24 घंटे में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। उधर, सबसे कम तापमान 11.4 डिग्री था, जो सामान्य था। आया नगर की सुबह सबसे ठंडी थी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था।
दिन में धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हुई। लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक दी। लोधी रोड में सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री, पालन में 13.1 डिग्री और रिज में 13.6 डिग्री था।
मौसम विभाग ने कहा-Delhi Weather
रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा और धुंध रहने की संभावना हैं, शाम और रात में स्मॉग-धुंध होगी। इस समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और कमतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लोग इससे हल्की गर्मी महसूस कर सकते हैं।