चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025: होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) लगने वाला है। ग्रहण को शास्त्रों में अशुभ माना जाता है, और इस दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, और इसका सूतक काल कब से शुरू होगा। आइए इस ग्रहण से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।
चंद्र ग्रहण 2025: कहां-कहां दिखाई देगा?
यह चंद्र ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, वेस्टर्न अफ्रीका, प्रशांत महासागर और नॉर्थ अमेरिका में देखा जा सकेगा। हालाँकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
चंद्र ग्रहण 2025: कब से कब तक रहेगा?
इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को होगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 9:27 बजे होगी और इसका समापन दोपहर 3:30 बजे होगा। यह ग्रहण कुल 6 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
होली पर चंद्र ग्रहण: सावधानियां और उपाय
होली के दिन ग्रहण होने के कारण विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है, इसलिए गलत आदतों और गलत संगत से बचने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के समय मंत्र जाप, ध्यान और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। चूंकि कन्या राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, ऐसे में चंद्र-केतु की युति से ग्रहण योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ संकेत माना जाता है।