नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक बड़ी खबर जो सीधे ओडिशा से सामने आई है। ओडिशा में अब जल्द ही एक नया पावर प्लांट बनने जा रहा है, जिससे राज्य की तस्वीर बदलने वाली है। तो वीडियो को आखिर तक देखिए, क्योंकि ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल (Manohar lal khattar) ओडिशा के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि ओडिशा में नए पावर प्लांट (odisha power plant) लगाने की पूरी तैयारी है। और सबसे बड़ी बात… यहां कोयले का भंडार भरपूर है। यानी, बिजली उत्पादन की संभावनाएं अपार हैं।
भुवनेश्वर में हुई बड़ी मीटिंग में ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंहदेव और सीनियर अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि ओडिशा वाकई में बेहतरीन काम कर रहा है, चाहे वो बिजली के सेक्टर में हो या शहरी विकास में।
Odisha Gold: ओडिशा में सोने की बारिश! विशाल भंडार मिलने के बाद जल्द शुरू होगी पहली गोल्ड माइनिंग
मनोहर लाल जी ने कहा कि प्राइवेट निवेशकों और राज्य सरकार के लिए ये गोल्डन चांस है… वो चाहे तो पिट हेड यानी कोयला खदान के पास पावर प्लांट लगा सकते हैं। इससे ना सिर्फ ओडिशा की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
ओडिशा के डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार केंद्र की हर योजना को पूरी ताकत से लागू करेगी। और सच कहें तो, ओडिशा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया भी है।