Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, एक दिन मे 2 लाख करोड़ का नुकसान

Indian Stock Market Sensex Nifty: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 13 मार्च को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 201 अंकों (0.27%) की गिरावट के साथ 73,828.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 73 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 22,397.20 पर क्लोज हुआ। यह लगातार पांचवां दिन था जब बाजार में कमजोरी देखने को मिली। हालांकि, बीते पांच दिनों में सेंसेक्स में केवल 0.70% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में नुकसान ज्यादा हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट


मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट्स में भी गिरावट जारी रही। गुरुवार को BSE मिडकैप इंडेक्स 0.77% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62% नीचे आ गया। इस गिरावट की वजह से निवेशकों को एक ही दिन में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। BSE-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 393 लाख करोड़ से घटकर 391 लाख करोड़ रुपये रह गया।

मार्केट में गिरावट की वजह


भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बना हुआ है। हालांकि, अमेरिकी बाजार में हलचल के बावजूद भारतीय बाजार ने अपनी मजबूती बरकरार रखने की कोशिश की। प्रमुख कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, इंफोसिस, जोमैटो और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव बना रहा।

निफ्टी 50 के टॉप लूजर्स और गेनर्स


निफ्टी 50 में कुल 38 शेयर लाल निशान में रहे। श्रीराम फाइनेंस (-2.66%), हीरो मोटोकॉर्प (-2.26%) और टाटा मोटर्स (-2.04%) सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। वहीं, कुछ शेयरों ने बढ़त भी दर्ज की। BEL (1.18%), SBI (0.68%) और सिप्ला (0.40%) निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

मोदी राज मे पहली बार Silver 1 लाख के पार, दिल्ली मे 24K Gold की कीमत 89 हजार के पार, जानिए gold silver price today

सेक्टोरल परफॉर्मेंस: कौन सा सेक्टर कितना गिरा?

रियल एस्टेट सेक्टर में 1.83% की गिरावट
मीडिया सेक्टर में 1.50% की गिरावट
ऑटो सेक्टर में 1.10% की गिरावट
निफ्टी बैंक लगभग फ्लैट रहा
PSU बैंक इंडेक्स 0.43% चढ़ा
प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.14% गिरा

Leave a Comment