मोटा सरिया लगाने से घर होगा ज्यादा मजबूत? जानें सही तरीका, वरना हो सकती है बड़ी गलती!

घर बनाते समय मोटा सरिया का इस्तेमाल: जब लोग घर बनवाते हैं, तो आमतौर पर यह मानते हैं कि अगर मोटे सरिए (स्टील बार) का इस्तेमाल करेंगे, तो घर की मजबूती बढ़ जाएगी। हालांकि, नींव की जाली, पिलर, कॉलम और छत की ढलाई में एक खास मोटाई वाले सरिए का उपयोग ही सही माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, घर की मजबूती जितनी आवश्यक होती है, उससे अधिक महत्वपूर्ण उसके ढांचे में लचीलापन होना होता है। जरूरत से ज्यादा मोटा सरिया कभी-कभी संरचना के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसलिए, आज हम आपको सही सरिए के चयन और उसकी मोटाई को लेकर विशेष जानकारी देने वाले हैं।

घर बनाते समय रखे इन बातों का विशेष ध्यान

घर की नींव और मिट्टी की जांच क्यों जरूरी है?

सिविल इंजीनियर सूरज निषाद, जो पिछले एक दशक से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, बताते हैं कि किसी भी जगह निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मिट्टी की जांच कराना बहुत जरूरी होता है। इससे यह पता चलता है कि जमीन दलदली है या सॉलिड। मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर नींव की डिजाइन तैयार की जाती है। इसके बाद फुटिंग और राफ्टिंग का काम पूरा किया जाता है, जिससे मजबूत सतह तैयार होती है। इसके बाद फ्लोर के अनुसार नींव की खुदाई शुरू होती है।

एक मंजिल वाले घर का निर्माण (G+1)

अगर आप ग्राउंड फ्लोर के साथ एक मंजिल (G+1) का घर बनवा रहे हैं, तो नींव की लंबाई, चौड़ाई और गहराई 5×5×5 फीट होनी चाहिए। इस पर 10mm की फूटिंग जाली का उपयोग किया जाता है। कॉलम के लिए 8/10 या 10/10 का सरिया उपयुक्त होता है। कॉलम में 12mm के चार स्टील बार और 6mm की रिंग्स 6-इंच की स्पेसिंग पर लगाई जाती हैं।

दो मंजिल वाले घर का निर्माण (G+2)

अगर आपका घर दो मंजिला (G+2) है, तो नींव की गहराई और चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत होती है। इसके लिए नींव की लंबाई, चौड़ाई और गहराई 6×5×6 फीट होनी चाहिए। इसमें 12mm की फूटिंग जाली, 12/10 का कॉलम, 16mm के चार स्टील बार, 12mm के दो स्टील बार और 6-इंच की स्पेसिंग पर 8mm की रिंग्स लगाई जाती हैं। इससे घर अधिक मजबूत और टिकाऊ बनता है।

DDA Flat Scheme: 50 हजार देकर पाएँ अपना आशियाना, दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कीमतों मे की 25% की कटौती

तीन मंजिल वाले घर का निर्माण (G+3)

अगर आप तीन मंजिला (G+3) घर बना रहे हैं, तो नींव और मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए 6×7×7 फीट की नींव जरूरी है। इसमें 12mm की डबल फूटिंग जाली, 12/15 का कॉलम, 16mm की चार स्टील बार, 12mm की दो स्टील बार और 6-इंच की स्पेसिंग पर 8mm की रिंग्स इस्तेमाल करनी चाहिए।

पांच मंजिल वाले घर का निर्माण (G+5)

अगर आप ग्राउंड के साथ पांच मंजिला (G+5) घर बनवा रहे हैं, तो इसकी नींव और भी गहरी और मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए नींव की लंबाई, चौड़ाई और गहराई 7×8×8 फीट होनी चाहिए। इसमें 12 से 16mm की डबल फूटिंग जाली, 18/15 की कॉलम, 16mm की छह स्टील बार, 12mm की दो स्टील बार और 6-इंच की स्पेसिंग पर 8mm की रिंग्स का उपयोग करना बेहतर होता है।

छत की ढलाई में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सूरज के अनुसार, किसी भी मंजिल की छत की ढलाई के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। छत की स्लैब कास्टिंग में कम से कम 8mm और अधिकतम 10mm की स्टील होनी चाहिए। 6-इंच की स्पेसिंग पर 8mm से 10mm की स्टील बार का उपयोग सही रहता है। स्लैब की मोटाई 4 से 6 इंच तक होनी चाहिए, ताकि वह घर के भार को सह सके और भूकंप जैसी स्थितियों में लचीला बना रहे।

8th Pay Commission: क्या महंगाई भत्ता (DA) होगा मूल वेतन में शामिल? जानिए सरकार की योजना और पुराने वेतन आयोगों के नियम

Leave a Comment