CIBIL Score : लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए अगर आप समय-समय पर अपना लोन देते रहते हैं तो आपका सिबिल स्कोर भी बढ़ता रहता है बैंक सिविल स्कोर को देखकर ही आपको लोन देता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप का बड़ा हुआ सिबिल स्कोर आपको क्या-क्या फायदे दे सकता है आप एक अच्छे सिबिल स्कोर चाहिए पांच फायदे ले सकते हैं नीचे जानिए डिटेल में
CIBIL Score : जैसे स्कूल के बच्चे के रिपोर्ट Card में उसकी परफॉर्मेंस होती है कि उसने कैसे पढ़ाई कर क्या रैंक हासिल की है, ठीक उसी तरह से CIBIL Score भी ग्राहक का रिपोर्ट Card ही होता है। इससे ग्राहक की वित्तिय योग्यता का पता चलता है। ग्रहक के वितिय व्यव्हार का पता Bank द्वारा उसका CIBIL Score चेक करके ही लगाया जाता है। ऐसे में CIBIL Score Loan लेने में ग्राहक के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Loan लेने के लिए एक अच्छे CIBIL Score का होना बेहद अनिवार्य है।
ऐसे में एक अच्छा Credit Score आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आमतौर पर 750 से ज्यादा का Credit Score अच्छा माना जाता है। अधिक CIBIL Score होने से आपका Loan जल्दी अप्रूव हो जाता है। इसके साथ ही Bank की नजर में आपकी साख भी अच्छी रहती है।
क्या है CIBIL Score ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CIBIL ट्रांसयूनियन Score एक 3 डिजिट का नंबर होता है। यह नंबर 300 से 900 तक के बीच होता है। जहां 300 से करीब नंबर खराब और 900 के पास अच्छा Score माना जाता है। बता दें कि CIBIL Score किसी भी व्यक्ति की Credit हिस्ट्री पर आधारित होता है। Score को Credit रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाता है।
ये तो आप जानते ही है कि CIBIL Score Loan और Credit Card अप्लाई करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह Loan या Credit Card के लिए बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा लागू किया जाने वाला पहला स्क्रीनिंग मानदंड है।
CIBIL Score :- एक अच्छे Credit Score होने के क्या-क्या है फायदे
- कम ब्याज
750 से ऊपर CIBIL Score होने पर आपको ये फायदा भी है आप Bank से आप कम से कम ब्याज पर Loan ले सकते हैं। इसके साथ ही आप ब्याज दरें कम करने के लिए भी कह सकते हैं। अच्छा CIBIL Score आपको सस्ते में Loan मुहैया कराने में हेल्प करता है।
- Loan अप्रूवल
एक अच्छे Credit Score होने का फायदा यह होता है कि आपका Loan जल्दी अप्रूव हो जाता है। इसके अलावा अगर आप Credit Card के लिए आवेदन करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको Credit Card मिल जाता है।
Salary Hike : कर्मचारियों की लगी लौटरी, इतने रुपए बढ़ेगी सैलरी
- अधिक Credit लिमिट
मान लो कि अगर आपका Credit Score लंबे समय तक अच्छा रहता है। इसका सीधा फायदा आपको Credit Card में मिलता है। कई बार Bank अच्छा Credit Score रखने वाले लोगों को सामान्य से अधिक Credit लिमिट ऑफर करते हैं।
- इंश्योरेंस प्रीमियम
अगर आप नही जानते है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के समय में Credit Score Insurance प्रीमियम निर्धारित करने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक Credit Score होने से आपको कंपनियां कम प्रीमियम ऑफर कर सकती है। इससे आपके पैसों की काफी बचत होती है।
- ऑफर्स
Bank भी अच्छे CIBIL Score होने वालों को खास ऑफर्स पेश करता है। अच्छा CIBIL Score वाले लोगों को बैंकों की ओर से खास ऑफर्स दिए जाते हैं, जो कि कम Credit Score वाले के लिए नहीं होते हैं। कई बार बैंकों द्वारा अच्छे Credit Score वाले लोगों को प्रीमियम कार्ड्स ऑफर किए जाते हैं। इसमें उन्हें कई एक्सक्यूसिव रिवार्ड प्वाइंट्स और बेनिफिट्स मिलते हैं।