Weather Today: दिल्ली-NCR में घने कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी जानकारी!

Weather Today: आपको बता दें, की दिल्ली एनसीआर में निरंतर धूप की वजह से तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। जिससे दिन में लोग फिर से गर्म होने लगे।

Weather Today: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की रात, शाम और सुबह ठंडा रहता था, लेकिन दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर घना कोहरा होने वाला हैं। इसलिए दिल्ली मौसम केंद्र ने 28 और 29 नवंबर के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया हैं। यह येलो अलर्ट घने कोहरा होने का संकेत हैं। दिल्ली एनसीआर में मौसम दो दिन बाद बदल जाएगा, दिल्ली मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया। दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में घना कोहरा हो सकता है, इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

Weather Today

दिल्ली एनसीआर में वर्तमान में अधिकतम 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 15 डिग्री सेल्सियस हैं। आने वाले दो दिनों में ठंड अधिक हो सकती हैं। ठंड और कोहरा बढ़ने के साथ ही दिल्ली एनसीआर में धुंध भी बढ़ेगी, जिससे दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए।

कुरकुरे चने को प्रेशर कुकर में ऐसे भूनें, मिलेंगे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ!

Leave a Comment