Weather News: आपको बता दें की आज मंगलवार 19 नवंबर की सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जानिए पूरी जानकारी।
Weather News: आपकी जानकारी के लिए बता दें की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में कई स्थानों पर धुंध छाई हुई हैं। इसके अतिरिक्त, न्यूनतम तापमान की कमी से ठंड का अधिक प्रभाव पड़ता हैं।
इस चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मालदीव और इससे सटे हिंद महासागर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ हैं। दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। 12.6 किमी की ऊंचाई पर 100 नॉट की गति वाली जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के ऊपर चल रही हैं।
मौसम की चहल-पहल (Weather News)
पिछले चौबीस घंटों में, पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा देखा गया। लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई, साथ ही कुछ जगह भारी बारिश हुई। दिन में पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में तापमान 3-4 डिग्री गिर गया।
दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Red Alert) गंभीर से खतरनाक श्रेणी में बना हुआ हैं। Inner तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम के हाल (Weather News)
कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। दिन में इन राज्यों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम में कम होगा।
दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहेगा। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।