Weather: अगले 24 घंटों मे हरियाणा मे चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा मे ठंड ने अब ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब हरियाणा मे देखने को मिल रहा है। पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल और सोनीपत के कुछ हिस्सों मे हल्की बूँदाबाँदी देखने को मिल रही है। बीते दिन बूँदाबाँदी से हरियाणा के कई जिलों मे तापमान मे गिरावट आई है। हवा मे नमी छाई है। हरियाणा मे सबसे कम तापमान हिसार मे दर्ज किया गया, जहां तापमान गिरकर न्यूनतम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पानीपत मे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

अगले कुछ घंटों मे पड़ सकती है धुंध | Weather in Haryana

हरियाणा के अधिकतर जिलों मे अधिकतम तापमान 21 डिग्री है। हरियाणा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों मे हरियाणा के 16 से ज्यादा जिलों मे सुबह सुबह धुंध देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 11 दिसंबर के बाद हरियाणा मे शीतलहर का आगमन हो सकता है।

हरियाणा के कई जिलों मे हल्की बूँदाबाँदी देखने को मिल सकती है।

शीतलहर की जकड़ मे होगा हरियाणा | Haryana Weather News

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 दिसंबर को पंचकुला, हिसार, भिवानी, सिरसा महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी, मेवात, अंबाला, पलवल मे विशेष रूप से शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के चलते रात मे तापमान मे भरी गिरावट दर्ज होगी।

रात मे पड़ रही कड़ाके की ठंड | Haryana Weather

सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है जो सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन और झोपड़ पट्टियों मे रहते हैं। इन्हे लेकर अभी तक प्रशासन मे किसी प्रकार की गंभीरता नजर नहीं आ रही है। इन लोगों के पास केवल ठंड से बचने के लिए अलाव के अलावा और सहारा नहीं होता, इसलिए ठंड गुजारने के लिए इधर उधर जगहों पर जाते हैं। बेसहारा लोगों को ज्यादा परेशानियाँ होती हैं।

बर्फ की चादर मे ढका हिमाचल प्रदेश | Snowfall in Himachal Pradesh

हरियाणा प्रदेश मे रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। रविवार शाम को हिमाचल के शिमला मे बर्फबारी हुई। लाहौल स्पीति वैलि के साथ साथ शिंकुला, बारालाचा के साथ लगते रोहतांग और कुंजूम दर्रा मे मोटी बर्फबारी हुई।

Read also- LIC Bima Sakhi Yojana Apply: बीमा सखी योजना हुई शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Leave a Comment