Weather Today: देश भर में इस समय सर्दी ने अपनी तीव्रता दिखानी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम (weather) को लेकर चेतावनी जारी की है। जहां दक्षिण भारत के 5 राज्यों में भारी तूफान और बारिश का खतरा है, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।
इस ठंड के कारण राजधानी दिल्ली का तापमान हिमाचल प्रदेश के शिमला के बराबर हो गया है। दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस सर्दी से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं।
राजस्थान के करौली में तापमान गिरकर 1.3 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि मध्य प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में तापमान माइनस में चला गया है, जैसे श्रीनगर में -6°C, कारगिल में -13.5°C, और लेह में -11.2°C।
पश्चिमी विक्षोभ का असर: Weather forecast
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक लो प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो अगले 24 घंटों में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है। 27 दिसंबर के आसपास एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और मैदानी क्षेत्रों में असर डाल सकता है।
इस प्रणाली के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, और 45 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
कोहरे और शीतलहर का अलर्ट: weather news
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, बिहार और उत्तर-पूर्वी राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति भी बन सकती है।
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली और नोएडा में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 5°C रहा। आज, अधिकतम तापमान 22.9°C और न्यूनतम तापमान 10.05°C रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
check this out- RBI ने राज्यों को दी चेतावनी: बढ़ते सब्सिडी खर्चों पर दे डाली ये सलाह