Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में एक और बड़ी सुरक्षा चुनौती सामने आई है, जहां बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर 450 यात्रियों को बंधक बना लिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि बलोच आर्मी ने आम यात्रियों को रिहा कर दिया है और अभी उनके कब्जे मे 182 सेना के जवान हैं। यह घटना बलूचिस्तान के बोलन इलाके में हुई, जब क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। बलोच लिब्रेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेवारी ली है। बलोच आर्मी ने 11 पाकिस्तानी जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। सूत्रों के अनुसार अभी भी 182 जवान BLA ने बंधक बना रखे हैं।
पाकिस्तानी सेना ने की एयरस्ट्राइक
बलोच आर्मी के द्वारा जाफ़र एक्स्प्रेस को हाइजेक के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने एयरस्ट्राइक की है, लेकिन उसमे भी नाकामियत हाथ लगी है। अब पाकिस्तानी आर्मी के जवान वहाँ भेजे गए हैं, और मिल रही खबरों के मुताबिक BLA के साथ हो रही मुठभेड़ मे भी पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा है। मिल रही जानकारी के अनुसार, अब पाकिस्तानी आर्मी ने ड्रोन से हमलों का सहारा लिया है। पाकिस्तानी आर्मी लगातार बंधक जवानों को छुड़वाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं बलोच आर्मी ने साफ तौर पर कह दिया है अगर उनपर हो रही एयरस्ट्राइक और हमले बंद नहीं हुए तो हम सभी बंधकों को मार देंगे। वहीं इस हमले से पाकिस्तानी सेना और सरकार के हाथ पैर फूल चुके हैं।

BLA ने कैसी किया जाफर एक्स्प्रेस को हाइजेक?
मिली जानकारी के अनुसार जब ट्रेन टनल नंबर 8 से निकल रही तो बलोच आर्मी ने ट्रैक को विस्फोटक से उड़ा दिया। उसके बाद ट्रेन पर फायरिंग की गई जिसमे लोको पायलट भी घायल हुआ है। अब देखना होगा कि पाकिस्तानी आर्मी कैसे अपने जवानों और यात्रियों को सुरक्षित बंधकों से रिहा करवा पाती है या नहीं।
पाकिस्तान मे क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया हाईजैक
ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार
BLA ने कहा कि यदि पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई करता है तो वो सभी यात्रियों को मार देंगे#TrainHijack #pakistan #BLA pic.twitter.com/478FhJcYYf
— Mukesh Kumar (@mukeshkrd) March 11, 2025
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) कौन है?
बलोच लिबरेशन आर्मी एक विद्रोही संगठन है, जो लंबे समय से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय है। यह संगठन बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा है और वहां के संसाधनों पर बलूच लोगों के अधिकार की मांग करता है। अफगानिस्तान से सटे इस क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पाकिस्तान सरकार उनके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है, लेकिन उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। BLA को आतंकवादी संगठन माना जाता है और यह मुख्य रूप से पाकिस्तानी सेना, सरकारी प्रतिष्ठानों और चीनी निवेश परियोजनाओं (विशेष रूप से CPEC) को निशाना बनाता है। पाकिस्तान ने 2006 में इस संगठन को आधिकारिक रूप से आतंकी गुट घोषित कर दिया था। इसके अलावा, बलोच रिपब्लिकन आर्मी और लश्कर-ए-बलूचिस्तान जैसे कई अन्य गुट भी बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं।
BLA का इतिहास और विद्रोह का कारण
बलोचिस्तान 1947 में पाकिस्तान बनने से पहले एक स्वतंत्र रियासत था, लेकिन 1948 में पाकिस्तान ने इसे जबरदस्ती अपने में शामिल कर लिया। इस क्षेत्र के लोग अपनी अलग राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान की मांग करते रहे हैं। 1970 के दशक में बलोच राष्ट्रवादियों ने कई बार पाकिस्तान से अलग होने के प्रयास किए, जिससे पाकिस्तानी सरकार और सेना सतर्क हो गई। 1970 में ही पाकिस्तान ने बलोच विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया, जिसमें कई बलोच नेताओं को गिरफ्तार किया गया और उनके समुदायों को प्रताड़ित किया गया। इसके जवाब में कई बलोच संगठनों ने सशस्त्र संघर्ष का रास्ता चुना, जिसका नतीजा आज भी देखने को मिल रहा है।
मोदी सरकार मे रुपये और शेयर बाजार- दोनों का बुरा हाल, ऑल टाईम लो पर पहुंची कीमत