Train Accident: आग की अफवाह ने ली 10 की जान, 40 लोग घायल होने की खबर

Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के जलगांव में एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की खबर सुनकर यात्रियों ने छलांग लगा दी। ट्रेन, जो दूसरे ट्रैक से आ रही थी, कई लोगों को कुचल दिया है। यह हादसा परांडा स्टेशन पर हुआ है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पुष्पक ट्रेन मुंबई जा रही थी। यह घटना जलगांव के परांडा स्टेशन के पास हुई। इस दुर्घटना में 8 से 10 लोगों की मौत भी हुई है। इस घटना में 30 से 40 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Jalgaon Train Accident today: ट्रेन में चेन पुलिंग

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस की घटना पर बयान दिया है। उनका कहना था कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। ट्रैक पर कुछ लोग कूद गए। कुछ यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस के नीचे आ गए। CPRO ने बताया कि ट्रेन में “ACP” (अलार्म चेन पुलिंग) हुआ था। रेलवे अभी चेन पुलिंग की वजह नहीं जानता है। लखनऊ से निकलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, खंडवा होकर भुसावल पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन मनमाड़ जक्शन, नासिक, कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचती है।

280 की रफ्तार से 2027 तक दौड़ेगी वंदे भारत बुलेट ट्रेन, रेलवे का बड़ा ऐलान

Leave a Comment