Sunita Williams India Visit: बड़ी खबर! इस दिन भारत आएंगी सुनीता विलियम्स

NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जल्द भारत दौरे (Sunita williams india visit) पर आ सकती हैं। अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद हाल ही में वह धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। उनकी वापसी की खबर से न सिर्फ अमेरिका में बल्कि भारत में भी खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि सुनीता विलियम्स की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि उनके पिता गुजरात के मेहसाणा जिले में जन्मे थे। इसी वजह से भारत में भी लोग सुनीता को अपना मानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता विलियम्स को एक पत्र लिखकर भारत आने का न्योता भेजा है। अब सुनीता के परिवार ने संकेत दिया है कि रिकवरी के बाद वह जल्द भारत आ सकती हैं। सुनीता की चचेरी बहन फाल्गुनी पांड्या ने बताया कि इस साल ही उनके भारत आने की संभावना है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2025 में वह भारत का दौरा करेंगी।

फाल्गुनी ने कहा कि सुनीता को भारत और भारतीयों से बेहद लगाव है। उन्होंने बताया कि सुनीता को अक्सर भारत आने का न्योता मिलता है और अब यह बस समय, शेड्यूल और लॉजिस्टिक्स का सवाल है। सुनीता के भारत दौरे का सबसे खास हिस्सा होगा – उनकी पसंदीदा डिश ‘समोसा’ की पार्टी।

गौरतलब है कि साल 2006 में जब सुनीता ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रा की थी, तब वह अंतरिक्ष में समोसा ले गई थीं। नासा के स्पेस स्टेशन पर भारतीय खाने का स्वाद लेने के लिए उन्होंने समोसा और कुछ अन्य भारतीय व्यंजन भी खासतौर से तैयार करवाए थे। यह भारतीयों के लिए गर्व का क्षण था, जब सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में समोसा ले जाने वाली पहली अंतरिक्ष यात्री बनीं।

OPS: पुरानी पेंशन व्यवस्था पर बड़ा अपडेट, NPS मे शामिल कर्मचारियों को मिलेंगे ये लाभ

फाल्गुनी पांड्या ने कहा कि इस बार जब सुनीता भारत आएंगी तो उनके स्वागत में एक शानदार समोसा पार्टी भी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल सुनीता ने स्पेस में अपना 59वां जन्मदिन भी मनाया था और उस मौके पर उन्होंने खासतौर पर काजू कतली भेजी थी। सुनीता को भारतीय खाना बेहद पसंद है और भारत दौरे के दौरान वह अलग-अलग फूड्स का मजा लेने का प्लान बना सकती हैं।

Leave a Comment