16 जनवरी से शुरू हो रहा विवाह का शुभ मुहूर्त, 2025 में कुल 75 शुभ विवाह मुहूर्त

खरमास के महीने को ज्योतिष शास्त्र में शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी गति मंद हो जाती है और उनके तेज में भी कमी आती है। इस समय किसी भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि पर रोक लग जाती है। यह महीना आमतौर पर 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक रहता है। हालांकि, इस दौरान भगवान विष्णु और शिव की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

2025 में विवाह का शुभ मुहूर्त की शुरुआत

2025 में सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास समाप्त हो जाएगा। मकर संक्रांति के बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस साल विवाह के लिए 75 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ मुख्य तिथियां बसंत पंचमी, फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया और देवउठनी ग्यारस जैसे अबूझ मुहूर्त भी हैं।

2025 में शादी के लिए शुभ तिथियां

जनवरी 2025
16 जनवरी: खरमास समाप्त
16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27

फरवरी 2025
2 फरवरी (बसंत पंचमी)
3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25

मार्च 2025
1 मार्च (फुलेरा दूज)
2, 6, 7, 12

अप्रैल 2025
14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30 (अक्षय तृतीया)

मई 2025
1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

जून 2025
2, 4, 5, 7, 8

नवंबर 2025
2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30 (देवउठनी ग्यारस)

दिसंबर 2025
4, 5, 6

अबूझ सावे
बसंत पंचमी (2 फरवरी)
फुलेरा दूज (1 मार्च)
अक्षय तृतीया (30 अप्रैल)
देवउठनी ग्यारस (1 नवंबर)

Read also- LPG Price: खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेन्डर, 1 जनवरी से बदल गए LPG के भाव

पूजा और परंपराओं का पालन करें
खरमास के दौरान भगवान शिव और विष्णु की पूजा से विशेष लाभ होता है। इस समय साधना, दान-पुण्य और धार्मिक कृत्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके साथ ही, आने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए तैयारियां आरंभ करें।

Leave a Comment