Quiz: वो कौन सी चीज है, जो खेतों में हरी, बाजार में काली और घर आकर लाल हो जाती है?

GK Quiz in Hindi: जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स न केवल रोचक होते हैं, बल्कि कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद जरूरी भी। अगर आपको ऐसे सवालों का जवाब देने में मजा आता है, तो यहां पेश है एक मजेदार और ट्रिकी जीके क्विज। इनमें से कुछ सवाल आपको नए ज्ञान से रूबरू कराएंगे, तो कुछ के जवाब शायद आप पहले से जानते होंगे।

सवाल-जवाब का सिलसिला (GK Quiz)

सवाल 1: वो क्या है, जिसके कारण हम दीवार के पार भी देख सकते हैं?
जवाब: खिड़की। इसकी मदद से हम दीवार के पार का दृश्य साफ-साफ देख सकते हैं।

सवाल 2: ऐसा क्या है, जो ना खाना खाता और ना ही सैलरी लेता, फिर भी घर की पहरेदारी करता है?
जवाब: ताला। ये बिना कोई खर्च किए हमारे घर को सुरक्षित रखता है।

सवाल 3: भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
जवाब: गुजरात का कच्छ। यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा जिला है।

सवाल 4: मोर का जीवनकाल कितना होता है?
जवाब: लगभग 15 साल। मोर औसतन इतना ही जीवनकाल जीते हैं।

Quiz: एक ऐसा जहरीला पक्षी जिसे केवल छूने से हो सकती है इंसान की मौत

सवाल 5: वो क्या है, जो हमारे पास हमेशा रहती है, लेकिन उसे हम पकड़ नहीं सकते?
जवाब: परछाई। यह हमारे साथ चलती है, लेकिन इसे छू पाना असंभव है।

सवाल 6: वो कौन सी चीज है, जो खेतों में हरी, बाजार में काली और घर आकर लाल हो जाती है?
जवाब: चाय पत्ती। खेत में यह हरे पत्ते के रूप में होती है, बाजार में सूखकर काली बिकती है, और घर में पकने के बाद लाल चाय बन जाती है।

Leave a Comment