Property Registration : महिला के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्टर करवाने से मिलते हैं ये फायदे

Property Registration : आज के समय लोग प्रॉपर्टी खरीदने में बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं लेकिन प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करवाने पर खर्चा ज्यादा हो जाता है लेकिन आज की इस खबर में मैं आपको एक खास टिप्स के बारे में बताने जा रहा हूं जिससे आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा आप महिला के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करवा कर ये फायदे ले सकते हैं नीचे जानिए पूरी डिटेल

Property Registration : Property और Home खरीदना कोई आम बात नही है। लोगों की पूरी जीवनपूंजी इसमें खर्च हो जाती है फिर भी मुश्किल से पूरे पैसे जुड़ते है। इसके लिए व्यक्ति लोन का भी सहारा लेते है। ये जीवन का सबसे बड़ा निवेश होता है। इसमें लोग अकसर Saving करने का तो सोचते है लेकिन जानकारी के अभाव में ऐसा नही कर पाते है। सिर्फ Property खरीद से कुछ नही होता है इसकी Registry कराना बड़ा और महत्वपूर्ण काम होता है। अगर बात करें Property की Registry की तो ये कराना बड़ा काम होता है। इसमें कई तरह की लिखा-पढ़ी होती है।

कितना होता है Property Registration चार्ज

Property खरीदने वालों को ये मालूम होना चाहिए कि Property Registration पर आपको तगड़ा Charge भी देना होता है। यह Charge Property की कुल रकम का 5-7 % तर हो सकता है। उदाहरण की सहायता से बता दें कि मान लो अगर आप 50 Lakh रुपये की Property का Registration कराने जा रहे हैं, तो आप कुछ आसान तरीके से 2-5 Lakh से 3.5 Lakh रुपये तक बचा सकते हैं। Home खरीदने के पूरे Budget का सबसे अधिक पैसा Registry पर ही खर्च होता है। अगर इसमें कुछ पैसे बच जाएं, तो आपके लिए ये प्लस पॉइंट होगा।

Home या Property की खरीदारी का प्लान करने से पहले आपको अपने Budget को चेक करना होता है कि क्या आप Property खरीदने के योग्य है भी या नही। पहले Budget निर्धारित करना बेहद जरूरी काम होता है। क्योंकि Budget का सबसे अधिक पैसा Registry में खर्च हो जाता है। आप भी अगर मकान या Property की Registry कराने की तैयारी में हैं, तो इससे पहले आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। मकान या Property की Registry कराते समय Property Registration Charge को आप कैसे कम कर सकती हैं चलिए आपको बताते हैं।

इस तरीके से करें Registry Charge का भुगतान

सबसे पहले तो आपको ये जान लेना जरूरी हे कि Property के रेट कैसे तय किए जाते है। इसलिए आपको बता दें कि किसी भी राज्य में Property के रेट उनके सर्किल रेट के आधार पर तय किए जाते है। सर्किल रेट सरकार को अलग-अलग इलाकों के लिए संपत्ति की दरें निर्धारित करने में मदद करता है। सर्किल रेट, किसी संपत्ति की बिक्री या हस्तांतरण के लिए तय न्यूनतम मूल्य होता है। अब हम आपको ये बता दें कि किसी Property की मार्केट वैल्यू तब कम होती है, जब सर्किल रेट अधिक होता है। आप रजिस्ट्रार या सब रजिस्ट्रार से अपील करके स्टांप ड्यूटी पर खर्च बचा सकती हैं।

आपको बता दें कि स्टेट स्टांप एक्ट के तहत इसका प्रावधान किया गया है। साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखें कि रजिस्ट्रार या सब रजिस्ट्रार आपके मामले को डीसी के पास भेजता है, जो मार्केट वैल्यू के हिसाब से स्टांप ड्यूटी का आकलन करता है और अगर आप खरीदार हैं, तो आपको स्टांप ड्यूटी में Saving का फायदा मिलेगा।

चेक कर लें पॉवर ऑफ अटॉर्नी

अगर आपने Property खरीदी है तो आपको इस बात का जरूर पता होगा कि Property की सेल पॉवर ऑफ अटॉर्नी के जरिये की जाती है। इससे होता क्या है कि आपके साथ धोखाधड़ी की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए आपको काफी चौकन्ना रहने की जरूरत है। Property एक्स्पर्ट का भी यही कहना है कि आपको यह जानकारी लेनी चाहिए कि आपको वही Property बेची जा रही जिसका उल्लेख पॉवर ऑफ अटॉर्नी में है। इसके अलावा, आपको Property से जुड़े हुए सभी डॉक्यूमेंट्स चेक करने चाहिए। आपको एक-एक जानकारी को बारीकी से जांचना बेहद जरूरी है।

महिला खरीदारों को मिलती है खास छूट

Property की डील में और ज्यादा Saving करना चाहते है तो आपको ये मालूम होना चाहिए कि महिलाओं को इस मामले में ज्यादा छूट प्रदान की जाती है। महिलाओं के नाम पर Property खरीदना आपके लिए काफी फायदे का सौदा हो सकता है। किसी Property की खरीदारी में जॉइंट या सिंगल परचेज में महिला अगर शामिल होती है, तो कई राज्य स्टांप ड्यूटी और Registration Charge में छूट देते हैं।

जानकारी के अनुसार इन राज्यों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और यूपी भी इन राज्यों में शामिल हैं। Registry Charge की अगर बात करें तो दिल्ली सरकार के अनुसार, कोई Property पुरुष के नाम सेरजिस्टर हो, तो उस पर 6 प्रतिशत और महिला के नाम से 4 प्रतिशत Registry Charge देना होता है। इसके साथ ही, रेजिडेंशियल Property के Registration पर होने वाले खर्च पर साल में अधिक से अधिक 1.5 Lakh टैक्स बचा सकती हैं।

ऊपर लिखित सारी बातें आपको Property की Registry कराने से पूर्व मालूम होनी बेहद आवश्यक है। इससे आपकी Saving तो होगी ही साथ ही आप धोखाधड़ी के शिकार होने से भी बच सकते है।

Leave a Comment