Manmohan Singh Passed Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अचानक मृत्यु से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ट्विटर पर शोक संदेश साझा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा,

“भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण परिवार से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”
मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट
Dr. Manmohan Singh Ji and I interacted regularly when he was PM and I was the CM of Gujarat. We would have extensive deliberations on various subjects relating to governance. His wisdom and humility were always visible.
In this hour of grief, my thoughts are with the family of… pic.twitter.com/kAOlbtyGVs
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024
जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम सरकार से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में डॉ. मनमोहन सिंह की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि वह एक अत्यंत दयालु और सम्माननीय नेता थे, जिनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।

2008 की आर्थिक मंदी से देश को निकाला: Manmohan Singh
2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत ने कई महत्वपूर्ण फैसलों का सामना किया। चाहे वो 2008 का वैश्विक वित्तीय संकट हो या फिर भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता, उनकी कुशल कूटनीतिक नीतियों ने देश को मुश्किल हालात से उबारने में अहम भूमिका निभाई।
check this out- 2008 के आर्थिक संकट से निकाला, अमेरिका से परमाणु समझौता: प्रधानमंत्री के तौर पर ऐसा था मनमोहन सिंह का कार्यकाल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र मे निधन, AIIMS मे ली आखिरी सांस