Oneplus V Flip: आपको बता दें, की यह स्मार्टफोन सैमसंग Z सीरीज के फ्लिप फोन से मुकाबला करेगा। वनप्लस फ्लिप सेगमेंट में शामिल होना सैमसंग को बहुत मुसीबत में डाल सकता हैं।
Oneplus V Flip: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की फोल्डेबल और फ्लिप फोन से सैमसंग की लोकप्रियता बहुत जल्द समाप्त हो सकती हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि वनप्लस, दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी, अपना फ्लिप फोन बहुत जल्द पेश कर सकती हैं।
जल्द होगा लान्च-Oneplus V Flip
कंपनी इस फोन को नए साल की शुरूआत में पेश कर सकती है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में इसे लेकर रिपोर्ट दी थी। लीक्स के अनुसार, वनप्लस का फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन 2025 के अप्रैल से जून के बीच में लॉन्च हो सकता है।
वनप्लस वी फ्लिप के बारे में पिछले कुछ समय से लीक्स आ रहे हैं। लीक्स बताते हैं कि वनप्लस का यह फोन ओप्पो फाइंड एन 5 फ्लिप का पुनर्निर्मित संस्करण हो सकता है। लेकिन नवीनतम अपडेट के अनुसार, ओप्पो फाइंड एन 5 को फ्लिप अपनी लिस्ट से हटा दिया गया हैं। वनप्लस के फ्लिप फोन में स्पष्ट रूप से कुछ नया डिजाइन शामिल हो सकता हैं।
वनप्लस वी फ्लिप और नवीनतम जनरेशन का Oneplus Open 2 कंपनी ने लॉन्च कर सकते हैं। इस बार कंपनी फोल्डेबल फोन के हार्डवेयर और डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती हैं। अब वनप्लस ओपन 2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता हैं। इस बार फोल्डेबल फोन में 5700mAh की बैटरी भी शामिल हैं।