Odisha Gold Mine: नमस्कार दोस्तों! आज हम लेकर आए हैं एक ऐसी खबर… जो सुनते ही आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी। जी हां, अब ओडिशा सिर्फ अपने समुद्री तट और मंदिरों के लिए नहीं… बल्कि सोने की खदानों के लिए भी मशहूर होने जा रहा है।
खबर ये है कि ओडिशा में बड़े पैमाने पर सोने के भंडार मिले हैं। सुंदरगढ़, नबरंगपुर, अंगुल और कोरापुट जैसे जिलों में अब सोना ही सोना है। और मजे की बात ये है कि देवगढ़ में पहली बार सोने की खदान की नीलामी होने वाली है।
ओडिशा के खनन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने खुद विधानसभा में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस खोज से ओडिशा की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है और राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक सुंदरगढ़, नबरंगपुर, अंगुल और कोरापुट में कई ऐसे स्थान मिले हैं जहां बड़े पैमाने पर सोने के भंडार छिपे हुए हैं। इतना ही नहीं, मलकानगिरी, संबलपुर और बौध में भी सोने की खदानों का सुराग मिला है।
ओडिशा के मयूरभंज जिले में तो और भी मजेदार कहानी है। यहां जशिपुर, सूरियागुडा, रुआंसी, इडेलकुचा, मारेदिही, सुलेपत और बादामपहाड़ जैसे इलाकों में सोने की तलाश जारी है। और सुनिए… देवगढ़ के अदासा-रामपल्ली में तो तांबे की खोज करते-करते सोना निकल आया!
महायुद्ध शुरू! IPL 2025 में KKR vs RCB आज भिड़ेंगे- लेकिन मैदान में एंट्री मार सकती है बारिश
अब तैयार हो जाइए… ओडिशा में पहली बार सोने की खदान की नीलामी होने वाली है। देवगढ़ का ये ब्लॉक नीलाम होगा और ये ओडिशा के खनिज इतिहास का सबसे बड़ा कदम साबित हो सकता है।
फिलहाल जीएसआई और ओडिशा खनन निगम लगातार सर्वे कर रहे हैं। क्योंझर के मंकडचुआं, सालेकाना और दिमिरीमुंडा इलाकों में जांच जारी है, ताकि पता चल सके कि यहां कितना सोना है और कितनी खदानें शुरू की जा सकती हैं।
दोस्तों… मयूरभंज, देवगढ़ और क्योंझर जैसे इलाकों में सोने की ये खोज न सिर्फ ओडिशा की तस्वीर बदलेगी… बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी नई जान फूंकेगी। इससे रोजगार बढ़ेगा, निवेश आएगा और ओडिशा बन जाएगा भारत का नया ‘Gold Capital’।
तो तैयार हो जाइए… ओडिशा में अब सच में सोना बरसने वाला है।
क्या सोच रहे हो आप? कमेंट में बताओ… अगर आपके गांव में सोना निकल जाए तो सबसे पहले क्या करोगे?