Monsoon: हरियाणा के 22 जिलों मे जमकर होगी बारिश

Haryana Weather Today, Monsoon activate:हरियाणा में मानसून सक्रिय हो चुका है. आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

हरियाणा में मानसून एक्टिव हो चुका है. जिसके बाद से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज भी हरियाणा के 22 जिलों में बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में भारी गिरावट की संभावना है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. कल हरियाणा के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई और जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. कल हरियाणा के पलवल में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ओर सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस यमुनानगर जिले में दर्ज किया गया.

वहीं आज सुबह हरियाणा का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 32°C जैसा महसूस हो सकता है. हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना है और हवा की गति 10km/h रहेगी. वहीं अंबाला में आज बादल छाए हुए हैं और तामपान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. तापमान में गिरावट के कारण लोगो को गर्मी से राहत मिली है.

इन जिलों में होगी आज बारिश
हरियाणा में मानसून एक्टिव होने के बाद से आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में 75-100 प्रतिशत बारिश हो सकती है और 10 जिलों सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में 50-75 प्रतिशत बारिश के आसार हैं.इसके साथ 8 जिलों चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में में 25-50 प्रतिशत बरसात हो सकती है.

Family ID बनी जी का जंजाल, नहीं मिल रहा राशन

बीत कल यानी बुधवार को 9 जिलों रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर व हिसार में तेज बारिश हुई और सबसे ज्यादा 55.6 मिलीमीटर (MM) बारिश यमुनानगर में हुई ,इससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए थे.यहां सोम नदी का पानी ओवरफ्लो होकर 6 से 7 गांवों में घुस गया ओर घरों तक पानी पहुंच गया. वहीं कुरुक्षेत्र में 45.6MM और करनाल में 22.8MM बारिश दर्ज की गई थी. इसके साथ ही मंगलवार को मानसून ने राज्य में तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दे थी. पिछले 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा ओर अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं. जिसके कारण हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री गिरा हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है ओर सबसे गर्म जिला पलवल रहा,पलवल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अगले 3 दिन में कई जिलों में मौसम करवट लेगा और बारिश होने के काफी आसार है. दरअसल 27 जून को चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में 0-25% बारिश की संभावना है ओर गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, जींद में 25-50% बारिश की इसके साथ ही कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल में 50-75% बारिश हो सकती है. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 75-100% बारिश आसार हैं. वहीं 28 जून को सिरसा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल में 50-75% बारिश की संभावना है.

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में 75-100% बारिश के आसार हैं. वहीं 29 जून को सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह में 25-50% बारिश ओर फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, जींद, रोहतक में 50-75% बारिश की है ओर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 75-100% बारिश होने की संभावना है.

Leave a Comment