Mausam: ताजा मौसम भविष्यवाणी में मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 10 से 12 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इस विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है, मौसम विभाग (mausam) ने इसकी चेतावनी जारी है। 11 जनवरी को राजस्थान में भी ओलावृष्टि हो सकती है।
दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, मौसम विभाग ने ये सब जानकारी सांझा की है। इसके कारण 11 और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही आंधी और बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। 11 जनवरी को इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों मे शून्य से नीचे तापमान: Mausam Samachar
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में शून्य डिग्री से भी कम तापमान हुआ है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में सबसे कम 1.6 डिग्री सेल्सियस का तापमान हुआ था। आगामी 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तापमान फिर 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
School Holidays: स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई जाएंगी! सर्दी को देखते सरकार ले सकती है फैसला