कुरुक्षेत्र: 1008 कुंडीय महायज्ञ मे बांसी भोजन पर आपस मे भिड़े ब्राह्मण, जमकर चले लाठी डंडे, गोलियां

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे भव्य 1008 कुंडीय महायज्ञ में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों और आयोजकों के बाउंसर्स के बीच जबरदस्त झड़प हो गई।

दरअसल, इस महायज्ञ में देशभर के अलग-अलग राज्यों से ब्राह्मण बुलाए गए थे… और ये यज्ञ 27 मार्च तक चलना है।
इस यज्ञ में बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना लगा था। BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल तक शिरकत कर चुके हैं।

लेकिन यज्ञ के बीच अचानक बवाल तब शुरू हुआ जब ब्राह्मणों को लगातार बासी खाना परोसा गया। ब्राह्मणों ने जब इसका विरोध किया, तो आयोजकों के सुरक्षा गार्ड यानी बाबा के बाउंसरों ने हेकड़ी दिखानी शुरू कर दी। ब्राह्मणों का आरोप है कि बाबा के बाउंसर बिना किसी वजह के उनके साथ मारपीट करने लगे। कोई ब्राह्मण वहां घूमता दिखाई दिया, तो उसे थप्पड़ या डंडा मार दिया जाता।

मामला इतना बढ़ गया… कि बात गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से निकलकर… गोलियों तक पहुंच गई। बाउंसर्स ने ब्राह्मणों पर लाठियां बरसाईं… और गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में लखनऊ के रहने वाले आशीष तिवारी नाम के ब्राह्मण के जांघ में गोली लग गई। वहीं एक और युवक प्रिंस… जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है… उसके सिर पर पत्थर लग गया।

Odisha Gold: ओडिशा में सोने की बारिश! विशाल भंडार मिलने के बाद जल्द शुरू होगी पहली गोल्ड माइनिंग

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल आशीष को तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Comment