Kale Angoor ki shikanji kaise banaye: गर्मियों का मौसम आते ही शिकंजी की तलब बढ़ जाती है। आमतौर पर नींबू की शिकंजी का स्वाद सभी को पसंद आता है, लेकिन इस बार कुछ नया ट्राई करें-काले अंगूर की शिकंजी! स्वाद और सेहत से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ आपको ताजगी का एहसास कराएगी, बल्कि शरीर को भी कई फायदे पहुंचाएगी।
काले अंगूर की शिकंजी क्यों खास है?
इन दिनों काले अंगूर का सीजन है और ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर से कई तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं, लेकिन शिकंजी एक ऐसा पेय है जो गर्मियों में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है। इसे पीने के बाद आप नींबू की शिकंजी को भूल जाएंगे!
गर्मी में राहत देने वाली काले अंगूर की शिकंजी, जानें आसान रेसिपी और सेहत के फायदे
काले अंगूर की शिकंजी (black grapes juice) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप काले अंगूर
- 2 चम्मच चीनी
- 1 नींबू
- ½ चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार सेंधा नमक या काला नमक
- कुछ पुदीने के पत्ते
- सोडा वाटर (वैकल्पिक)
काले अंगूर की शिकंजी बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले काले अंगूर को अच्छी तरह धो लें। आप इन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं।
- अब मिक्सर या जूसर में अंगूर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और रस निकाल लें।
- इस जूस को छानकर एक पैन में डालें और उसमें चीनी मिलाकर हल्का गर्म करें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए।
- जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें आइस क्यूब्स डालें।
- अब इसमें नींबू का रस, हल्के क्रश किए हुए पुदीने के पत्ते और चाट मसाला मिलाएं।
- स्वादानुसार सेंधा नमक या काला नमक डालें।
- अगर चाहें तो इसमें सोडा वाटर मिलाकर और भी ज्यादा फ्रेश फील दे सकते हैं।
- अब तैयार ठंडी और ताजगी भरी काले अंगूर की शिकंजी को ग्लास में डालें और सर्व करें।
काले अंगूर की शिकंजी के सेहत से जुड़े फायदे
- हाइड्रेशन: गर्मी में यह शरीर को हाइड्रेट रखती है और लू से बचाने में मदद करती है।
- एनर्जी बूस्टर: काले अंगूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल: इसमें पोटेशियम और डाइटरी फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
- माइग्रेन और सिरदर्द में राहत: अंगूर में राइबोफ्लेविन नामक तत्व पाया जाता है, जो माइग्रेन और सिरदर्द को कम करने में मदद करता है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
Murabba Recipe: घर पर बनाएं हेल्दी मुरब्बा, इसे बनाना हैं बेहद आसान!