Haryana : किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज रही है। अब तक धान, बाजरा किसानों को 8,931 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें 8,084 करोड़ रुपए धान, 847 करोड़ रुपए बाजरा किसानों को भुगतान किया जा चुका है।
अब तक Haryana की मंडियों में 45,50473 मीट्रिक टन (एमटी) धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 43,02418 एमटी धान की खरीद एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर की जा चुकी है।
Haryana मंडियों में 4,30193 एमटी बाजरा की आवक हो चुकी है। जिसमें से 4,17771 एमटी बाजरा एमएसपी पर खरीदा गया है। सरकार सामान्य धान के लिए 2,300 रुपए प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।
Haryana अब तक 43,02,418 एमटी धान व 4,17,771 एमटी बाजरा खरीदा गया
कुरुक्षेत्र में हुई धान की सर्वाधिक खरीद कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों में 962575 एमटी धान की आवक हुई है। जिसमें से 935432 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
करनाल में 808728 एमटी धान की आवक हुई है व 7,94,323 एमटी की खरीद हुई है। कैथल में 7,86,955 एमटी धान मंडियों में आया, 772039 मीट्रिक टन खरीदा गया है।
अम्बाला में 519087 एमटी आवक में से 474075 एमटी धान की खरीद हुई है। यमुनानगर में 513520 एमटी में से 480191 एमटी व फतेहाबाद में 459677 एमटी में से 409851 एमटी धान की खरीद की गई है।
जींद की मंडियों में 173479 एमटी में से 158599 एमटी, सिरसा में 141838 एमटी में से 115694 एमटी व पंचकूला में 82021 एमटी में से 71091 एमटी धान की खरीद हुई है।
महेंद्रगढ़ में बाजरे की सबसे ज्यादा आवक व खरीद महेंद्रगढ़ जिले की मंडियों में 106732 एमटी बाजरा आ चुका है। जिसमें से 105841 एमटी की खरीद हुई है। रेवाड़ी में 95130 एमटी बाजरा आ चुका है। जिसमें से 94,115 एमटी की खरीद की जा चुकी है। भिवानी में 68545 एमटी में से 65780 एमटी की खरीद हो चुकी है।