Group D Recruitment 2025: आपको बता दें, की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों के लिए सीईटी टेस्ट लगाया था। इस परीक्षा ने भी युवाओं को नौकरी दी हैं।
Group D Recruitment 2025: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की आयोग ने पहले ग्रुप डी भर्ती का परिणाम जारी किया, जिससे युवा लोगों को नौकरी मिली. ग्रुप सी भर्ती का परिणाम बाद में जारी किया गया। ऐसे में ग्रुप सी का परिणाम आने पर ग्रुप डी में काम करने वाले बहुत से युवा ग्रुप सी में चले गए। इसलिए ग्रुप डी में रिक्त पद हैं।
सरकार ने किए जवाब-Group D Recruitment 2025
युवाओं का कहना है कि बहुत से अभ्यर्थियों ने ग्रुप डी की नौकरी छोड़ दी है और वे भी जल्द से जल्द ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, युवा पीढ़ी को अच्छी खबर मिली हैं। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विभागाध्यक्षों से ग्रुप डी में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा हैं। हरियाणा मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा हैं साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को एक निश्चित प्रपत्र में पूरी जानकारी देने का भी आदेश दिया गया हैं।
दिए गए आदेश-Group D Recruitment 2025
सभी ग्रुप डी विभागों में रिक्त पदों का जिलावार और श्रेणीवार विवरण दें। HRMS (हरियाणा रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर नए और स्वीकृत पदों का विवरण देना होगा। यह जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 2023 में जारी पदों को छोड़कर नहीं दी जाएगी।