यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा केजीपी एक्स्प्रेसवे: गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ से आगरा जाना होगा आसान

Greater Noida News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। 60 हेक्टेयर जमीन इस परियोजना के लिए अधिग्रहण की गई है। NHAI टीम ने हाल ही में दोनों राजमार्गों को जोड़ने वाली इंटरचेंज जमीन की जांच की है।

इंटरचेंज परियोजना की मुख्य विशेषताएं

ट्रैफिक जाम से छुटकारा

वर्तमान में, आगरा जाने वाले वाहन चालकों को केजीपी से यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए 15-20 किलोमीटर और चलना पड़ता है। इस परियोजना से यातायात और यात्रा समय दोनों कम होंगे। यात्रियों को परी चौक और कासना में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

270 करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू

यमुना एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ से आगरा जाना आसान होगा। इंटरचेंज पर कुल 11 किलोमीटर लंबे आठ लूप बनाए जाएंगे। इनसे इंटरचेंज से उतरने और चढ़ने में आसानी होगी। इस परियोजना की लागत लगभग 270 करोड़ रुपये होगी। योजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

परियोजना मे इतना समय क्यों लग गया?

यह परियोजना वर्ष 2023 में शुरू हुई थी, लेकिन मिट्टी पर खर्च होने वाले 22 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च के कारण कुछ समय रुक गई। बाद में, NHAI इस परियोजना को संभाला। यह परियोजना क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र का विकास और यातायात में सुधार होगा।

PVC Aadhaar Card न कटेगा न फटेगा, घर बैठे UIDAI से मँगवाए ATM जैसा आधार कार्ड

Leave a Comment