Dearness Allowance: सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, 2 महीने का DA Arrear भी मिलेगा

Dearness Allowance: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दे दी।

इस संशोधन के साथ डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। यह जानकारी इकोनॉमनिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में यह बढ़ोतरी बीते कुछ छमाही में सबसे कम है। बता दें कि यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत हुई है। हाल ही में सरकार ने आठवें वेतन आयोग का भी गठन कर दिया है। नए वेतन आयोग की सिफारिशें 2026 के जनवरी महीने से लागू होने की उम्मीद है।

साल में 2 बार होती है बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike)

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। यह बढ़ोतरी छमाही आधार पर होती है। आखिरी वृद्धि जुलाई 2024 में हुई थी, जब महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया था। यह 3% बढ़ोतरी को दिखाता है। अब नए फैसले के तहत भत्ते में 2% का इजाफा हुआ है। यह भत्ता बढ़ोतरी जनवरी 2025 से जून 2025 तक के लिए है।

मिलेगा 2 महीने का DA Arrear

सरकार ने भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में किया है। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने का भी भत्ता एरियर के तौर पर मिलेगा। आइए कैल्कुलेशन के हिसाब से समझ लेते हैं कि नई बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 19000 रुपये होगी तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर 10,070 रुपये मिलता था। अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह भत्ता 10,450 रुपये हो गया है। इस लिहाज से केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 380 रुपये प्रति माह का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी यानी 2 महीने का एरियर 760 रुपये मिलेगा।

पेंशनकर्मियों को भी फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के महंगाई राहत यानी डीआर में भी 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब पेंशनभोगियों का पेंशन भी बढ़ जाएगा। बता दें कि सरकार के डीए और डीआर पर फैसले से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।

Government Employees DA Hike: सरकार का बड़ा ऐलान, 2% बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

Leave a Comment