हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, यहाँ बिछेगी मेट्रो लाइन

Haryana Update, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ में सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा स्रोत बताया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि अब हर साल सावित्री बाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू, भिवानी का नाम बदलकर माता सावित्री बाई फुले कॉलेज रखने का निर्णय लिया है। यह पहल उनके विचारों को सशक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरणा देने का प्रयास है।

बहादुरगढ़ के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं (Haryana Update)

मुख्यमंत्री सैनी ने बहादुरगढ़ की जनता को विकास कार्यों के माध्यम से नई सौगातें देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो विस्तार की योजना को प्राथमिकता देते हुए इस पर तेजी से कार्य करने की घोषणा की। इसके अलावा, बहादुरगढ़ को नगर निगम का दर्जा देने के लिए भी मानदंड पूरे करने पर कार्रवाई करने की बात कही।

अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए कई अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इनमें शामिल हैं:

लाइन पार फाटक पर अंडरपास का निर्माण।
प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण।
पुरानी कोर्ट के पास खाली जमीन पर पार्क का विकास।
पुराने बस अड्डे की जमीन पर व्यायामशाला और योगशाला का निर्माण।
अधूरे उत्तरी बाईपास और नई अनाज मंडी के निर्माण कार्यों में तेजी।

Haryana के इन जिलों से गुजरेगी नई रेलवे लाइन, बनेंगे नए स्टेशन

Leave a Comment