पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र मे निधन, AIIMS मे ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: देश के लिए बहुत ही दुखदायक खबर आ रही है। बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र मे निधन (Manmohan Singh Dies) हो गया है। भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबियत गुरुवार शाम अचानक खराब हो गई, और उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।

प्रियंका गांधी AIIMS पहुंची

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की निधन की खबर सुनकर प्रियंका गांधी भी AIIMS पहुँच चुकी है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी भी अपनी बैलगावी मे होने वाली रैली को छोडकर AIIMS पहुँच रहे हैं।

मनमोहन सिंह जो कि 92 साल के थे। सूत्रों के अनुसार उनको सांस लेने मे तकलीफ के चलते अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। लेकिन खबरों के मुताबिक उन्हें दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। उनका इलाज अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में चल रहा था।

यह पहली बार नहीं था जब मनमोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। अक्टूबर 2021 में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में कमजोरी के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में दाखिल किया गया था।

Leave a Comment