Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ी, गंभीर हालत में AIIMS मे भर्ती

Breaking News: नई दिल्ली. अभी अभी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की तबियत गुरुवार शाम अचानक खराब हो गई, और उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया।

मनमोहन सिंह 92 साल के हैं। उनकी हालत के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में चल रहा है।

New Rules: 1 जनवरी से बदल जायेंगे LPG से लेकर EPFO, KCC Loan के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

यह पहली बार नहीं है जब मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। अक्टूबर 2021 में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में कमजोरी के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में दाखिल किया गया था।

देश भर से लोग उनकी सेहत की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment