DAK Expressway: आपको बता दें, की हरियाणा में इसका काम तेजी से हो रहा है और ट्रायल रन में सफलता मिलने के बाद बूथलेस टोल प्रणाली भी लागू हो गई हैं।
DAK Expressway: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की दिल्ली-अमृतसर कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग का पहला चरण शुरू हो गया है। यह राजमार्ग हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर को एकत्र करता हैं।
120 किमी/घंटा की गति (DAK Expressway)
अब इस एक्सप्रैस वे पर गाड़ी 120 km/h की गति से चल सकती है। सुरक्षा के लिए सड़क पर रेलिंग और सुरक्षा दीवारें लगाई गई हैं। इसके अलावा, सड़क के डिवाइडर पर पौधे लगाए गए हैं।
यह एक्सप्रैस वे आधुनिक डिजाइन के साथ बनाया गया है और इसमें केवल लाइट और हैवी मोटर व्हीकल काम करते हैं। इस सड़क पर मोटरसाइकिलों और ऑटोरिक्शाओं को चलने की अनुमति नहीं है। हरियाणा में सोनीपत, रोहतक और जींद को जोड़ने वाली कनैक्टिविटी भी दी गई है। हालाँकि, 117 किलोमीटर की दूरी पर सात टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
स्पीड सीमा (DAK Expressway)
इस सड़क पर चलना काफी आसान होगा। छोटे वाहनों की स्पीड 120 किमी/घंटा है, जबकि हैवी वाहनों की 80 किमी/घंटा है। हर 100 मीटर पर साइनएज लगे हैं। नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रैस वे पर यात्रा करने वाले लोग उत्साहित हैं।