Devar Bhabhi Affair: पति गया था विदेश, भाभी ने देवर से बनाए संबंध, ससुर को पता चला तो हो गया काण्ड

Devar Bhabhi Affair: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों को बदनाम करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स अपनी बीवी, तीन बच्चों और पिता की खातिर विदेश में नौकरी करने गया। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस बीवी के लिए विदेश जाकर वो पैसा कमा रहा है, ताकि वो सुख की जिंदगी गुजार सके, वो ही उसे धोखा दे देगी। बता दें, महिला का अपने ही देवर संग अफेयर चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के महराजगंज की रहने वाली 32 साल की एक महिला का पति पैसा कमाने के लिए विदेश गया हुआ है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। इस बीच महिला का घर पर अक्सर आने वाले पति के मामा के लड़के से अफेयर शुरू हो गया। मामा का लड़का कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र का है। महिला के ससुर का आरोप है कि जब उनके साले का बेटा बार-बार घर आने लगा तो उन्हें कुछ शक हुआ।

Devar Bhabhi Affair: देवर-भाभी को ससुर ने पकड़ा

उन्होंने लड़के के घर आने-जाने पर रोक लगा दी। एक दिन बहू डॉक्टर के यहां जाने का बहाना बनाकर घर से निकली। ससुर को शक था इसलिए उन्होंने बहू का पीछा किया। ससुर का कहना है कि उन्होंने अपनी बहू को अपने ममेरे देवर के संग रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने दोनों को डांटा और भाभी-देवर के रिश्ते की पवित्रता का अहसास कराना चाहा। इस पर बहू और उसका प्रेमी गुस्से से बेकाबू हो गए। दोनों ने मिलकर उन्हें पीट दिया। इस कारण ससुर को गंभीर चोटें आईं। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया।

Leave a Comment