दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 मंत्रियों को मिले नए सचिव, LG का बड़ा एक्शन

Delhi 6 Officers Transfer: दिल्ली में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है… दिल्ली के उपराज्यपाल यानी LG साहब ने 6 बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है। खास बात ये है कि ये सभी तबादले सीधे दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए किए गए हैं। यानी अब सभी 6 मंत्रियों को नए सचिव मिल गए हैं, जो उनके मंत्रालय के प्रशासनिक कामकाज को संभालेंगे।

अब सवाल ये उठता है कि किन-किन मंत्रियों को कौन सा अधिकारी मिला है? तो चलिए आपको पूरा अपडेट देते हैं…

सबसे पहले बात करते हैं दानिक्स अधिकारी राजीव शुक्ला की। अभी तक ये स्पेशल सेक्रेटरी, लैंड एंड बिल्डिंग विभाग में तैनात थे। लेकिन अब इनको मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का सचिव बनाया गया है।

इसके बाद नंबर आता है अनूप ठाकुर का। जो अभी तक डायरेक्टर थे DDA में यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण में। अब इनकी पोस्टिंग कर दी गई है गृह मंत्री आशीष सूद के सचिव के तौर पर।

अब बात करते हैं वड़ोदरा करणजीत पी. की। ये ज्वाइंट कमिश्नर थे ट्रेड एंड टैक्स डिपार्टमेंट में, लेकिन अब ये रविंदर सिंह इंद्रजी के सचिव बना दिए गए हैं।

इसके बाद हैं वैभव ऋखारी, जो अभी तक ADM (नॉर्थ ईस्ट) थे राजस्व विभाग में। अब इनकी नई जिम्मेदारी होगी करण सिंह सिरसा के सचिव के तौर पर।

इसी लिस्ट में अगला नाम है मोहित मिश्रा का। ये NDMC यानी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में डायरेक्टर थे, लेकिन अब ये भी करण सिंह सिरसा के सचिव बनाए गए हैं।

और आखिर में बात करते हैं विनय कुमार जिंदल की, जो ADM (वेस्ट) थे रेवेन्यू डिपार्टमेंट में। अब ये कपिल मिश्रा के सचिव के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Delhi: अब सड़क किनारे नहीं बेच पाएंगे ये चीजें, रेखा गुप्ता सरकार लेने वाली है बड़ा एक्शन?

दोस्तों, उपराज्यपाल के इस फैसले का मकसद साफ है- दिल्ली सरकार के मंत्रियों को प्रशासनिक कामकाज में बेहतर सपोर्ट मिल सके। ताकि मंत्रालयों के काम सुचारु रूप से चलें और किसी भी तरह की देरी ना हो।

ये बदलाव दिल्ली के प्रशासनिक सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

तो दोस्तों, आपको क्या लगता है, क्या इन तबादलों से दिल्ली में प्रशासनिक कामकाज सुधरेगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए…

Leave a Comment