Delhi Rain: अभी नहीं रुकेगी बरखा रानी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसने पिछले 27 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ (record rainfall) दिया। बीते शुक्रवार और शनिवार के दौरान, सुबह से ही काले बादल छा गए थे और बारिश ने राजधानी को तरबतर कर दिया।

बारिश के साथ धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, बारिश का सिलसिला आज भी जारी रह सकता है।

शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। रविवार के दिन दिल्ली में सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Rain Alert) भी जारी किया है। इस दिन न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

Delhi: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पीपीएसी चार्ज में 50% तक कटौती

आईएमडी के अनुसार, सोमवार 30 दिसंबर को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट (delhi fog alert) जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश 1997 से 2024 तक दिसंबर में सबसे अधिक (weather update) थी। मौसम विभाग के अनुसार, दो परिघटनाओं के मिलकर इतनी भारी बारिश (heavy rainfall) को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 11.3 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 31.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड (weather alert) की गई।

कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों के लिए राहत, PM-UDAY योजना की अवधि बढ़ी

Leave a Comment