हरियाणा: मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, 10 मिनट में हो जाएगा काम

Haryana News: हरियाणा के लोगों को अपने जानकर का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे बल्कि नए नियमों के तहत अब शमशान घाट में ही मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा। यह सुविधा हरियाणा के अंबाला में शुरू कर दी गई है। अंबाला में स्थित शमशान घाट के सदस्यों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शमशान के सदस्य मात्र 10 मिनट में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दे देंगे।

हरियाणा में 10 मिनट में बन जाएगा मृत्यु प्रमाण पत्र (Haryana News)

लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर से निजात दिलाने को लेकर अंबाला नगर निगम द्वारा अच्छी शुरूआत की गई है। जानकारी देते हुए अंबाला नगर निगम की डीएमसी दीपक सुरा ने बताया की लोगों को बेहतर सुविधा देने को लेकर नगर निगम द्वारा यह कदम उठाया गया है।

शमशान घाट में लगेंगे अलग से काउंटर (Haryana Latest News)

जानकारी देते हुए अंबाला नगर निगम की डीएमसी दीपक सुरा ने बताया की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए शमशान घाट में अलग से काउंटर बनाए जाएंगे, जिस पर कंप्यूटर के माध्यम से कुछ ही मिनट में लोगों को उनके परिजन का मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाएगा. जिससे लोगों को निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें।

₹10 के नोट से बने लखपति! जानें कैसे एक खास नंबर वाला नोट दिला सकता है मोटी कमाई

Leave a Comment