DA Hike 2025: कन्फर्म हुई 3% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी, सैलरी के साथ आएगा दो महीने का एरियर

DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कन्फर्म हो गई है। कर्मचारियों की सैलरी में अब दो महीने के एरियर के साथ तगड़ा इजाफा होने वाला है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, बल्कि पेंशनर्स की पेंशन में भी बड़ा फायदा मिलेगा।

हर साल केंद्र सरकार की ओर से दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। इस बार कर्मचारियों को जनवरी 2025 से DA संशोधन का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल उन्हें जुलाई 2024 के संशोधन के बाद 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसका ऐलान अक्टूबर 2024 में किया गया था।

1 रुपये के नोट पर क्यों नहीं होते RBI गवर्नर के साइन? जानिए इसके पीछे का कानून

खबर है कि आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें DA Hike पर अंतिम मुहर लग सकती है। होली से पहले इस बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इस बार थोड़ा विलंब हुआ है। अगर आज एलान होता है, तो करोड़ों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, इस फैसले का असर करीब 1 करोड़ 15 लाख परिवारों पर पड़ेगा। इसमें 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। हर छह महीने में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है।

जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनसे 3 प्रतिशत बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। जुलाई में महंगाई दर 53.64 थी, जो दिसंबर में बढ़कर 55.99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नियम के मुताबिक, इसे 56 प्रतिशत ही माना जाएगा।

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो फिलहाल 53% DA के हिसाब से उसे 9540 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिल रहे हैं। अब 56% DA लागू होने पर उसे 1080 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यानी मासिक वेतन में 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, दो महीने का एरियर जोड़कर मार्च की सैलरी में 1620 रुपये का फायदा होगा।

जल्द ही कर्मचारियों के खातों में सैलरी के साथ दो माह का एरियर भी आएगा। इससे कर्मचारियों की जेब में सीधे मोटी रकम पहुंचेगी। अब बस आज की बैठक का इंतजार है, जिसमें सरकार DA Hike को मंजूरी दे सकती है और इसका लाभ कर्मचारियों व पेंशनर्स को मार्च की सैलरी में मिल जाएगा।

Leave a Comment