Cricket Ball: गाय की चमड़ी से बनती है क्रिकेट समेत ये गेंदें

Why Cow leather use in Cricket Ball: क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट में उपयोग की जाने वाली लाल और सफेद गेंदें गाय की चमड़ी से बनाई जाती हैं? चाहे वह कूकाबुरा गेंद हो, ड्यूक बॉल या अन्य क्रिकेट गेंदें, इनमें गाय की चमड़ी का उपयोग किया जाता है, और इसके पीछे कुछ खास वजहें हैं।

आइए जानते हैं क्यों गाय के चमड़े से ही क्यों बनाई जाती है Cricket Ball

कूकाबुरा गेंदें आईसीसी की आधिकारिक गेंदें (cricket ball) हैं, और ये तीन रंगों में बनती हैं – लाल, सफेद और गुलाबी, जिनका बाहरी आवरण खास चमड़े से बनाया जाता है। क्रिकेट के अलावा, ड्यूक और एसजी जैसी प्रसिद्ध गेंदों का भी निर्माण इसी चमड़े से किया जाता है। इसके बनाने की प्रक्रिया जानने से पहले, यह जानना जरूरी है कि क्रिकेट खेलने वाले विभिन्न देशों में कौन सी गेंदें इस्तेमाल होती हैं।

क्रिकेट की दुनिया में तीन प्रमुख गेंदें हैं – ड्यूक, कूकाबुरा और एसजी, जिनमें ड्यूक बॉल को सबसे बेहतरीन माना जाता है। यह गेंद स्कॉटलैंड की एक खास गाय की नस्ल के चमड़े से बनाई जाती है। इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज जैसे देश ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान कूकाबुरा बॉल्स का प्रयोग करते हैं, और भारत, श्रीलंका व बांग्लादेश एसजी गेंदों से खेलते हैं।

cricket ball
Cricket Ball: गाय की चमड़ी से बनती है क्रिकेट समेत ये गेंदें

क्रिकेट की गेंदें (cricket ball) विशेष गाय के चमड़े से बनाई जाती हैं, और इनकी चार टुकड़ों की मोटाई उसी चमड़े से नियंत्रित की जाती है। इन गेंदों के अंदर एक कॉर्क बॉल होती है, जिसे आंतरिक कोर कहा जाता है।

कूकाबुरा गेंदों का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई गाय के चमड़े से होता है, जो उच्च गुणवत्ता के सफेद स्टीयर खाल से लिया जाता है। क्रिकेट, बेसबॉल और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए लाखों गेंदें सालभर बनाई जाती हैं, और इन गेंदों के निर्माण में हजारों गाय की खाल का उपयोग होता है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि गाय के चमड़े का ही चुनाव क्यों किया जाता है? इसके पीछे कारण यह है कि गाय की खाल प्राकृतिक त्वचा है, जो अन्य चमड़े के मुकाबले ज्यादा मोटी और टिकाऊ होती है। यह टूटने-फूटने से बचती है और गर्मी तथा धूप का सामना करने में सक्षम होती है।

ड्यूक बॉल के लिए स्कॉटलैंड की एंगस गाय का चमड़ा खासतौर पर उपयोग किया जाता है, क्योंकि इस गाय की पीठ का चमड़ा काफी मजबूत होता है, और वही गेंद बनाने के लिए आदर्श होता है।

may you like this- साल भर मे 260 ग्राम तक Microplastic निगल रहा इंसान

Leave a Comment