BJP Manifesto: दिल्ली चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को 2500 रुपये, 5 रुपये मे भरपेट भोजन

BJP Manifesto in Delhi: शुक्रवार को, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र का पहला भाग जारी किया। इसमें पार्टी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नड्डा ने दिल्ली के झुग्गियों में एक अटल कैंटीन खोलने का फैसला किया है, जहां गरीब लोगों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। नड्डा ने कहा कि इस कैंटीन में गरीब लोगों को स्वस्थ भोजन मिलेगा।

नड्डा ने कहा कि गरीबों के लिए अटल कैंटीन योजना के तहत सभी झुग्गी बस्तियों में पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। 100 कैंटीन खोलने का आपका वादा पूरा नहीं हुआ, लेकिन हमारी सरकार बनते ही गरीबों को सबसे पहले सस्ता भोजन मिलेगा।

भाजपा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की

भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए अपनी घोषणापत्र की घोषणा की। इसमें पार्टी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा है कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। केजरीवाल ने महिलाओं को प्रति महीने 2100 रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही, पार्टी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2100 रुपये की पेंशन और 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर की घोषणा की है। इसे पार्टी ने संकल्प पत्र कहा है।

भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल होगी: जेपी नड्डा

नड्डा ने यह भी कहा कि इन योजनाओं को भाजपा की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में ही मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में मौजूदा सभी जन कल्याण कार्यक्रम जारी रहेंगे। नड्डा ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र समृद्ध दिल्ली से प्रेरित है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के सभी आरोपों की जांच की जाएगी।

दिल्ली चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने खेला खेल- पीएम मोदी से की मेट्रो मे 50% छुट की मांग

Leave a Comment