Bharat Mobility 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 17 जनवरी 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में किया। आज से 22 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश और विदेश के कई कार निर्माता शामिल होंगे। यह आम जनता के लिए कब से खुला होगा? प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर बताया-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की राजधानी में भारत मोबिलिटी 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर क्या कहा? इस खबर में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
Bharat Mobility 2025 Launch
Bharat Mobility 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में किया है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी इस दौरान उपस्थित थे।
क्या कुछ खास है?
Bharat Mobility 2025 का दूसरा संस्करण 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 के बीच आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वाहन निर्माताओं द्वारा इस दौरान अपने वाहनों को शोकेस किया जाएगा। Auto Expo 2025 भी भारत मोबिलिटी का हिस्सा है। जिसमें कई नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है (Upcoming cars and bikes launch at Auto Expo 2025)।
कार्यक्रम कहाँ चल रहा है?
भारत मोबिलिटी 2025 का आयोजन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। जिसमें प्रगति मैदान, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में एक्सपो सेंटर शामिल हैं।
टिकट की कीमत
भारत मोबिलिटी 2025 के तहत ही ऑटो एक्सपो 2025 होगा। ऐसे में कोई भी इसे देख सकता है। Auto Expo 2025 टिकटों पर कोई चार्ज नहीं होगा। पूरी तरह से मुफ्त होगा।
8वां वेतन आयोग के गठन का फैसला कितना सही? भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर?