Affair: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से रिश्तों को तार तार करने वाली खबर सामने आई है। पति पत्नी का रिश्ता जहां 7 जन्मों का माना जाता है, वहीं इस मामले मे पत्नी ने ही अपने सुहाग को उजाड़ दिया। जी हाँ, ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से। महिला को अपने ही भांजे से प्रेम हो गया। यहाँ तक की मामी भांजे ने संबंध भी बना लिए। लेकिन जब पति को पता चला तो मामी भांजे ने क्या कांड रचा जानिए पूरी खबर विस्तार से
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक हत्याकांड का बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है। किसान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। प्रेमी उसका भांजा ही था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मामला खैरगढ़ के गांव बैरनी का है। 43 वर्षीय सतेंद्र कुमार की मंगलवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी रोशनी ने अपने 19 वर्षीय भांजे गोविंद निवासी अलीनगर कैंजरा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। रोशनी ने उसके पैर पकड़ लिए और गोविंद ने गला दबाया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर सतेंद्र की हत्या की गई थी।
पति की गैरमौजूदगी में भांजे से बनाए संबंध
पूछताछ में रोशनी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की आयु अधिक थी, जबकि गोविंद उसका हमउम्र था। कई महीने तक मोबाइल पर बात होने के बाद दो वर्ष पहले दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। सतेंद्र के घर पर नहीं होने पर दोनों साथ होते थे। दो महीने पहले सतेंद्र को अपनी पत्नी और भांजे के रिश्ते पर शक हो गया था, इस पर उनके बीच विवाद होने लगा। इसके बाद गोविंद और रोशनी ने सतेंद्र की हत्या कर शादी करने का निर्णय ले लिया।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी पहले भी हत्या करना चाहते थे, लेकिन हिम्मत नहीं हो सकी। मंगलवार रात रोशनी ने गोविंद को बुला लिया था। गोविंद टूंडला के एक कॉलेज में नर्सिंग का छात्र है।
सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि हत्या करने के बाद गोविंद रात तीन बजे घर से निकल गया था। आवागमन का साधन नहीं मिलने के कारण वह चार-पांच किलोमीटर पैदल चला। सुबह ऑटो से घर पहुंचा। बाद में वह फिर से सतेंद्र के घर पर आकर माहौल पर नजर रख रहा था।