उत्तराखंड में जल्द निकलेगी आंगनबाड़ी भर्ती, 6500 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू होंगे

Uttrakhand Anganwadi Recruitment 2024: बड़ी अपडेट: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के तहत 6500 से अधिक आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती करेगी। इस भर्ती में आंगनबाड़ी सहायिका के पद अधिक होंगे, जिसमें 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6185 आंगनबाड़ी सहायिका के पद शामिल होंगे। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

आंगनबाड़ी भर्ती कब होगी?
यह भर्ती उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग द्वारा निकाली जाएगी, जिसके लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा आर्या ने बताया कि हाल ही में राज्य के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन का कार्य पूरा हुआ था, जिसके कारण कई सहायिकाओं के पद खाली हो गए हैं, क्योंकि वे अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत हो चुकी हैं।

इसके अलावा, कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया है, जिससे अब इस भर्ती प्रक्रिया के कई पहलुओं को स्पष्ट किया गया है। आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे, और उम्मीदवारों को आवेदन जमा करने के लिए लगभग 30 दिनों का समय दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में भी आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया चल रही है
उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में बहराइच, अंबेडकरनगर और गोरखपुर जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। बहराइच में आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2025, अंबेडकरनगर में 7 जनवरी 2025 और गोरखपुर में 26 दिसंबर 2024 तक है। उम्मीदवार यूपी आंगनबाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

may you like this- CAT 2024: IIM कोलकाता ने जारी किए नतीजे, 14 अभ्यर्थियों को मिला 100 पर्सेंटाइल

Leave a Comment