Guruwar ke upay: नमस्कार दोस्तों! आज हम बात करेंगे गुरुवार के व्रत और कुछ ऐसे खास उपायों की, जिन्हें करने से जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है।
तो चलिए जानते हैं, कैसे गुरुवार के ये उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं और आपके जीवन में खुशियां ला सकते हैं।
सबसे पहले जानते हैं, गुरुवार के दिन व्रत और पूजा का महत्व (guruwar ke upay in hindi)।
ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लड़कियों की कुंडली में गुरु मजबूत होता है, उनकी शादी जल्दी हो जाती है। वहीं विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। गुरुवार का व्रत करने से न सिर्फ आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी मिलती है। इस व्रत को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
सनातन धर्म के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करना और व्रत रखना बेहद फलदायी माना गया है। ऐसा करने से साधक को मनचाहा फल मिलता है और जीवन में आ रहे कष्ट भी खत्म होते हैं।
उपाय
अब जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ खास और असरदार उपाय…
पहला उपाय
गुरुवार के दिन तुलसी माता की पूजा जरूर करें।
तुलसी को जल चढ़ाएं और तीन बार परिक्रमा करें।
माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
दूसरा उपाय
गुरुवार को गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
अभिषेक के समय विष्णु चालीसा का पाठ जरूर करें।
इससे जीवन के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।
तीसरा उपाय
अगर आप कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें।
जैसे – मकई, चने की दाल, बेसन, केला और पीले कपड़े।
इससे गुरु की कृपा बरसती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
चौथा उपाय
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें।
स्नान के बाद पीले कपड़े पहनें और एक चुटकी हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें।
इससे देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र
अब जानते हैं कुछ बेहद असरदार विष्णु मंत्र, जिनका जाप आप गुरुवार को कर सकते हैं:
पहला मंत्र:
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
दूसरा मंत्र:
मंगलम् भगवान विष्णुः, मंगलम् गरुणध्वजः।
मंगलम् पुण्डरीकाक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
तीसरा मंत्र:
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।
चौथा मंत्र:
दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रग स्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
पाँचवाँ मंत्र:
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु ।
यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्”।।
छठा मंत्र:
वृंदा, वृन्दावनी, विश्वपुजिता, विश्वपावनी।
पुष्पसारा, नंदिनी च तुलसी, कृष्णजीवनी।।
जो भी भक्त इन मंत्रों का श्रद्धा से जाप करता है, उसे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
घर पर केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके वास्तु नियम
तो दोस्तों, ये थे गुरुवार के आसान और असरदार उपाय, जिनसे आप भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की कृपा पा सकते हैं। अगर आप जीवन में सुख, समृद्धि और धन लाभ चाहते हैं तो इन उपायों को जरूर करें।