UP: पति को था पत्नी पर शक…, झगड़ा हुआ तो हो गया कांड

UP Crime News: आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी की एक शांत सी गली में उस शाम कोई नहीं जानता था कि एक घर के भीतर प्यार, भरोसा और रिश्ते की डोर हमेशा के लिए टूटने वाली है। संदीप और गुंजन… 19 साल पहले सात फेरों के साथ बंधे थे। दो बेटे – गगन और अभिनव – उनकी इस शादी की पहचान थे। मगर शक का ज़हर इस रिश्ते में इतना गहरा उतर चुका था कि प्यार के नाम पर अब सिर्फ लड़ाई-झगड़ा ही बचा था।

शाम करीब छह बजे संदीप काम से घर लौटा। रोज़ की तरह फिर वही कड़वी बहस शुरू हो गई – शक, ताने, इल्ज़ाम। गुंजन भी चुप रहने वालों में नहीं थी। दोनों बच्चों ने मां-बाप की लड़ाई इतनी बार देखी थी कि अब ये सब उनके लिए आम बात बन गई थी। इसलिए जैसे ही झगड़ा बढ़ा, दोनों अपने कमरे में चले गए।

Wife Affair: पति रहता था लंदन मे…, पत्नी ने बनाए पड़ोसी से संबंध, पति घर आया तो हो गया कांड

पर इस बार हालात कुछ अलग थे। बात इतनी बढ़ गई कि गुंजन ने गुस्से में संदीप को थप्पड़ जड़ दिए। वो थप्पड़ ही जैसे संदीप के सब्र का बांध तोड़ गए। गुस्से में पागल संदीप ने गुंजन का गला पकड़ लिया। दबाता रहा… तब तक, जब तक गुंजन की सांसें थम नहीं गईं।

गुंजन वहीं बिस्तर पर गिर पड़ी। संदीप को जैसे होश आया – वह चुपचाप वहां से भाग निकला। दूसरी ओर कमरे में मौजूद दोनों बेटे ये समझ ही नहीं पाए कि आज का झगड़ा, रोज़ जैसा नहीं था। जब देर तक मां की आवाज़ नहीं आई तो गगन और अभिनव घबराए। कमरे में झांका तो मां बेसुध पड़ी थी। भागकर मां को अस्पताल ले गए… मगर वहां डॉक्टर ने साफ कह दिया – “मां अब इस दुनिया में नहीं रही।”

अस्पताल का वही दरवाज़ा, जहां कभी गुंजन अपने बच्चों के साथ आई होगी, अब उसके मृत शरीर के साथ बेटे खड़े थे – गुमसुम, बेहाल। दोनों की दुनिया वहीं खत्म हो गई। पढ़ाई में लगे थे, सपने देख रहे थे… पर एक झगड़े ने सबकुछ लूट लिया।

पुलिस ने आरोपी संदीप को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया – “शक और गुस्से में ये सब कर दिया… समझ नहीं आया क्या कर रहा हूं।” लेकिन गुंजन की मां जयरानी ने संदीप पर आरोप लगाया – “उसका किसी और औरत से रिश्ता था, उसी के चलते मेरी बेटी को मौत मिली।”

Leave a Comment