Infosys Salary hike: कर्मचारियों के वेतन मे होगी जबरदस्त वृद्धि

Infosys Salary hike: देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अप्रैल 2025 से कर्मचारियों को 5% से 8% तक सैलरी इंक्रीमेंट दिया जाएगा। इस संबंध में फरवरी के अंत तक इंक्रीमेंट लेटर जारी किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी।

आईटी सेक्टर में सुधार और इंफोसिस का फैसला

हाल ही में, इंफोसिस ने 400 ट्रेनी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिसके कारण कंपनी की आलोचना हुई और सरकार से भी इस पर सवाल उठाए गए। हालांकि, अब कंपनी अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का ऐलान कर चुकी है। यह फैसला तब आया है जब आईटी सेक्टर में सुधार देखने को मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में तकनीकी बजट में वृद्धि होगी। भारतीय आईटी कंपनियां, जो मुख्य रूप से अमेरिकी बाजार पर निर्भर हैं, अब आशा कर रही हैं कि कंपनियां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी इनोवेशन में अधिक निवेश करेंगी।

कितनी होगी वेतन वृद्धि?

सूत्रों के अनुसार, इंफोसिस इस बार कर्मचारियों को 5% से 8% तक वेतन वृद्धि देगी, जो अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। इसके अलावा, कंपनी ने पदोन्नति पत्र (Promotion Letters) भी चरणबद्ध तरीके से जारी करना शुरू कर दिया है। पहला बैच दिसंबर 2024 के अंत में जारी किया गया था और दूसरा बैच फरवरी 2025 के अंत तक जारी किया जाएगा।

क्या कहा Infosys कंपनी ने?

इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जयेश संघराजका ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि भारत में वार्षिक वेतन वृद्धि आमतौर पर 6-8% के बीच होती है, जबकि विदेशों में वेतन वृद्धि पिछले मुआवजा समीक्षाओं के अनुसार होगी। यह घोषणा कंपनी की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद की गई।

कंपनी में कितने कर्मचारी?

वर्तमान में इंफोसिस में करीब 3.23 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी ने जनवरी 2025 में घोषणा की थी कि वह अपने भारतीय कर्मचारियों के लिए 6-8% वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करेगी। यह वेतन संशोधन दो चरणों में लागू होगा. पहला चरण जनवरी 2025 में और दूसरा चरण अप्रैल 2025 में प्रभावी होगा।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी मे आएगा बड़ा उछाल, जानिए कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग

Leave a Comment

Notifications Powered By Aplu