Durga Mantra Brahmrishi Kumar Swami ji: ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी जी सनातन धर्म के साथ ही देश के एक बहुत ही बड़े महासंत हैं। हाल ही मे निरंजनी अखाड़े के ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी जी को महाकुंभ मे जगद्गुरू की उपाधि दी गई। ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी जी देशों विदेशों मे जाकर वेदों, शास्त्रों, ग्रन्थों का प्रचार करते हैं और बीज मंत्रों से लोगों की बाधाएँ, संकटों को निवारण करते हैं। यहाँ हम उनके द्वारा प्रदान किए गए कुछ ऐसे मंत्रों के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिनके निरंतर या दैनिक जप से सभी संकट दूर हो सकते हैं।
दुर्गा मंत्रों का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी के अनुसार कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से सारी परेशानियाँ दूर हो सकती हैं। यहाँ कुछ शक्तिशाली दुर्गा मंत्र दिए गए हैं:
दुर्गा मंत्र (सर्व बाधा निवारण के लिए)
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”
इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं और शक्ति प्राप्त होती है।
महिषासुर मर्दिनी मंत्र (दुष्ट शक्तियों से बचाव के लिए)
“ॐ दुं दुर्गायै नमः”
यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा करता है।
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र मंत्र (शत्रु और संकट नाशक)
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः” ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं स:
ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।”
यह मंत्र शत्रुओं पर विजय पाने और मनोकामनाएँ पूर्ण करने के लिए अत्यंत प्रभावशाली है।
अष्टभुजा दुर्गा मंत्र (संकट नाशक)
“ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः”
इसका नियमित जाप करने से हर संकट टल जाता है और जीवन में शांति आती है।
Ramayan Sankirtan: इसे पढ़ने मात्र से पाएँ संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल