Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अब स्थगित कर दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को अब उनके दर्शन का लाभ नहीं मिलेगा। श्री राधा केलिकुंज आश्रम ने यह घोषणा सोशल मीडिया पर की है।
प्रेमानंद महाराज की यात्रा को स्थगित करने का कारण क्या है?
संत प्रेमानंद महाराज हर रात 2 बजे अपने आश्रम से निकलकर पदयात्रा करते थे, जो श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती थी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए उनके दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर खड़े होते थे। लेकिन हाल के समय में रात्रि के शोरगुल पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसके साथ ही संत महाराज की बढ़ती उम्र और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
सूचना
आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।श्री हित राधा केलि कुंज… pic.twitter.com/8NhzpYIf4K
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 6, 2025
पदयात्रा पहले भी स्थगित हो चुकी है
यह पहली बार नहीं है जब संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा रोकी गई हो। हाथरस हादसे के बाद, जिसमें 121 महिलाओं और बच्चों की दुखद मृत्यु हुई थी, सुरक्षा कारणों से यह यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी।
श्रद्धालुओं का दुख
संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा के स्थगित होने से भक्तों के बीच गहरी निराशा है। हालांकि, उनका विश्वास और श्रद्धा संत महाराज के प्रति हमेशा बना रहेगा। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि कब यह पदयात्रा फिर से शुरू होगी, ताकि भक्तों को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन का अवसर मिल सके।
RBI देगा खुशखबरी! MPC के बाद घट सकती है Repo Rate, जानिए एक्स्पर्ट्स की राय