Haryana: हरिद्वार जाना होगा आसान, इस सड़क को बनाया जाएगा 4 लेन

Haryana News: यमुनानगर से पिहोवा की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा और हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा, लाडवा और कुरुक्षेत्र में बाईपास बनाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी। प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को अमलीजामा दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं के स्वागत और धन्यवाद समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चुनाव जीतने पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता का आभार व्यक्त किया।

लोकल और मेट्रो ट्रेनों का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेट्रो और स्थानीय ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को आसानी से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण और अन्य परियोजनाओं को गति दी जाएगी, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाएगा। उनका कहना था कि अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के अनुसार हल करने का आदेश दिया गया है।

लाडवा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क जल्द करने को कहा गया है। उनका कहना था कि वे समय मिलते ही लाडवा के हर वॉर्ड, गांव और मोहल्ले में जाकर लोगों का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मंडल प्रमुखों को बताया कि बीजेपी ने प्राथमिक सदस्यों को ऑनलाइन अभियान चलाया है। हर बूथ पर समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस मुहिम में कम से कम 300 लोगों को शामिल करना है।

Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को हरियाणा सरकार का बड़ा झटका, अब देना होगा ज्यादा बिजली बिल

Leave a Comment