New Noida के लिए होगा 15 गांवों की जमीन का अधिग्रहण, जमीन के दाम छुएंगे आसमान

New Noida News: ग्रेटर नोएडा के पास दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की ज़मीन पर नए नोएडा के निर्माण की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ चुकी है। प्राधिकरण के सीईओ, लोकेश एम ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि किसानों से सीधे ज़मीन खरीदने के लिए सलाहकार एजेंसी के साथ बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, एक भूमि बैंक भी बनाया जाएगा, जिससे ज़मीन की खरीदारी और प्रबंधन में आसानी होगी।

बैठक के दौरान यह भी तय हुआ कि पहले चरण में चुने गए ग्रामों में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि जनसामान्य को इस संबंध में अवगत कराया जा सके। पहला कदम सेक्टर-161 में ज़मीन अधिग्रहण के लिए किसानों से वार्ता करने का होगा।

पहले फेज में 3165 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पहले चरण में 15 गांवों से ज़मीन अधिग्रहित की जाएगी। इन गांवों में लगभग 200 किसान परिवार हैं, और कुल मिलाकर करीब 16 हजार किसान परिवार प्रभावित होंगे। इन परिवारों के साथ संवाद किया जाएगा ताकि पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।

New Noida: 80 गांवों की जमीन पर बसेगा, क्या है पूरा प्लान?

नई परियोजना के तहत, नया नोएडा (New Noida) दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की ज़मीन पर बसाया जाएगा। यूपी सरकार ने 18 अक्टूबर को नए नोएडा के मास्टर प्लान-2041 को मंजूरी दी थी। इसे दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (डीएनजीआईआर) के रूप में विकसित किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के बाद, एक लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा।

यह नया नोएडा (New Noida) कुल 209.11 वर्ग किमी (लगभग 20,911.29 हेक्टेयर) क्षेत्र में विकसित होगा, जिसके लिए 80 गांवों से ज़मीन ली जाएगी। इस मास्टर प्लान को चार चरणों में पूरा किया जाएगा, और इसे दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट (एसपीए) द्वारा तैयार किया गया है। पहले चरण में 2023 से 2027 तक 3165 हेक्टेयर ज़मीन विकसित की जाएगी। इसके बाद 2027-2032 तक 3798 हेक्टेयर, 2032-2037 तक 5908 हेक्टेयर, और 2037-2041 तक 8230 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित होगा।

यह पूरा परियोजना, नोएडा के विकास को एक नई दिशा देने के लिए है, जिससे यहां के लोगों और उद्योगों को नई संभावनाओं का लाभ मिलेगा।

बैंकों मे 11 से 14 जनवरी को रहेगी छुट्टियाँ, निपटा लें अपना जरूरी काम Bank Holidays

Leave a Comment